RGPV में होने वाली प्रतियोगिता की तरीखों में बदलाव

भोपाल। आरजीपीवी में 17 मार्च को होने वाली राज्य स्तरीय पिटू (म.एवं पु.) प्रतियोगिता की तरीखों को लेकर बदलाव किया गया है. यह बदलाव रंगपंचमी के त्यौहार को देखते हुए लिया गया है. परीक्षा की अन्य नोडल एजेंसी से भी त्यौहार को देखते हुए अपील की गई है कि तिथि को बढ़ाया जाये. छात्र हित में आयोजन अब 22 मार्च को चमेली देवी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, इंदौर में किया जा रहा है। इसके लिए सभी नोडल अधिकारी अपने नोडल सेन्टर में पिटू प्रतियोगिता का आयोजन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पूर्व कराना सुनिश्चित करेगे। प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा छात्रों को सम्मिलित होने के लिये प्रोत्साहित किये जाने की भी बात कही गई है. प्रतियोगिता के फोटोग्राफ, वीडियो और अन्य सभी जानकारी नोडल स्तरीय प्रतियोगिता समाप्ति के तीन कार्य दिवस में प्रस्तुत करने की जानकारी दी गई है. इसके लिए सभी नोडल अधिकारियो (खेल एवं सांस्कृतिक) को सूचित किया गया है.

 

Next Post

मंगलवारा जैन मंदिर में प्रमाणिक पाठशाला कलश स्थापित होगा

Wed Mar 12 , 2025
भोपाल, परम पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य गुण आयतन प्रणेता पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज सासंग मंगलवारा में विराजमान है। मंगलवारा पंचायत कमेटी के स्वागत अध्यक्ष एवं दिगंबर में जैन महासभा के अध्यक्ष संजय जैन मुंगावली ने बताया की भोपाल मंगलवारा में मुनि श्री निर्वेग […]

You May Like