मोदी ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को दी बधाई

नयी दिल्ली 09 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी।

श्री मोदी ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम! आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई।”

उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता हैं।

Next Post

पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से चार मजदूरों की मौत

Sun Mar 9 , 2025
मुंबई, 09 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र में दक्षिणी मुंबई के नागपाड़ा इलाके में रविवार को निर्माणाधीन इमारत के भूमिगत पानी की टंकी की सफाई करते समय दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अग्निशमन विभाग के सूत्रों के अनुसार यह […]

You May Like