भोपाल:सतना में आयकर विभाग के अधिकारियों ने एक साथ 5 बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है। आयकर विभाग की टीम सुबह करीब 6 बजे 50 गाड़ियों से इनके ठिकानों पर पहुंची। अफसर रामा ग्रुप के रामकुमार, सुरेश कुमार और नरेश गोयल, सेनानी ग्रुप के सुनील सेनानी, सिविल कॉन्ट्रेक्टर अतुल मेहरोत्रा, फ्लोर मिल मालिक संतोष गुप्ता और हुंडी कारोबारी व रिसॉर्ट मालिक सीताराम अग्रवाल उर्फ रामू के यहां सर्चिग में जुटे हैं।
रामा ग्रुप टिम्बर और लोहा कारोबार से जुड़ा है। वहीं, सिविल कॉन्ट्रेक्टर अतुल मेहरोत्रा की महरोत्रा बिल्डकॉन कंपनी मास्टर प्लान और इंडस्ट्रियल एरिया में काम करती है।
सीताराम अग्रवाल के गोशाला चौक स्थित घर पर जब आयकर विभाग की टीम पहुंची तो उन्होंने दरवाजे बंद कर लिए। ऐसे में अफसर सीढ़ी लगाकर छत के सहारे घर में घुसे
