श्योपुर: मुरम से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कराहल थाना क्षेत्र के करियादेह रोड की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मृतक की पहचान आकाश पिता पप्पू आदिवासी निवासी गोवर्धा के रूप में हुई है। जब आकाश बाइक से करियादेह रोड पर जा रहा था, तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आकाश ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। पहिया उसके सिर पर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
