
इंदौर. तेजाजी नगर पुलिस ने तिल्लोर रोड, रालामंडल के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.48 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है.
पुलिस उपनिरीक्षक अविनाश नागर ने बताया पकड़े गए आरोपियों की पहचान विपिन मुक्तिधाम के सामने, ग्राम मिर्जापुर और गोपाल पहाड़घाटी, थाना खुड़ेल के रूप में हुई है. घटना बुधवार दोपहर की है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.48 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रुपए बताई जा रही हैं, जब्त की है. वहीं एक काले रंग की हीरो डेस्टिनी स्कूटर एमपी 09 डीक्यू 9057 भी जब्त की है. तेजाजी नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई करने वाले थे.
