
भिंड। दीनपुरा पर भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो लोगों की मौत की खबर है। ट्रक बाइक व पिकअप की भिड़ंत की सूचना है। विवाह समारोह में भात पहनाकर कुछ लोग लौट रहे थे।घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे हैं।
