टोरंटो में लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटना में 17 घायल

ओटावा, 18 फरवरी (वार्ता) कनाडा के टोरंटो पियर्सन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान उतरते समय पलट गया, जिससे 17 यात्री घायल हो गए।

ग्रेटर टोरंटो एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (जीटीएए) के सीईओ डेबोरा फ्लिंट ने एक प्रेस ब्रीफिंग में पुष्टि की कि विमान में चालक दल के चार सदस्य और 76 यात्री सवार थे और घायलों को स्थानीय अस्पतालों में लाया गया था।

उन्होंने कहा कि जीटीएए को इस बात की जानकारी नहीं है कि किसी यात्री को गंभीर चोट आई है या नहीं।

डेल्टा विमान अमेरिकी शहर मिनियापोलिस से आया था। फ्लिंट के अनुसार, दुर्घटना के कारण हवाईअड्डे के दो रनवे अगले कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे।

कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने कहा कि वह संबंधित जांच का प्रभारी होगा और अपडेट प्रदान करेगा।

Next Post

बिना अनुमति किया होटल का संचालन, पुलिस ने मालिक और संचालक पर दर्ज किया प्रकरण

Tue Feb 18 , 2025
इंदौर. राजेंद्र नगर पुलिस ने बिना अनुमति होटल संचालित करने के मामले में होटल मालिक और संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि होटल एसपी 97, जो स्कीम नं. 97 पार्ट-2, अमर पैलेस कॉलोनी के सामने स्थित है, को लेकर पुलिस निरीक्षक राजेश सोहनी द्वारा जांच की […]

You May Like