मिस्र में इमारत ढहने से 10 लोगों की मौत, तीन घायल

काहिरा, 17 फरवरी (वार्ता) मिस्र के गीजा प्रांत में सोमवार को एक इमारत ढहने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।

स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। रिपोर्टों में कहा गया है कि गीजा पिरामिड के पास केरदासा क्षेत्र में एक तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर विस्फोट हुआ। हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्टों के अनुसार, नागरिक सुरक्षा बलों ने विस्फोट के कारण लगी आग को बुझा दिया और मलबे को साफ करने के लिए पास की दो इमारतों को खाली कराया।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोट गैस रिसाव के कारण हुआ।

 

Next Post

चीन ने चोंगझोउ में शुरू किया नयी एयरोइंजन परीक्षण सुविधा केंद्र का निर्माण

Mon Feb 17 , 2025
चेंगदू, 17 फरवरी (वार्ता) चीन ने अपनी पहली निजी एयरोइंजन परीक्षण सुविधा केंद्र का निर्माण सिचुआन प्रांत के चोंगझोउ में शुरू किया है। चोंगझोउ नगरपालिका सरकार के प्रचार कार्यालय के अनुसार, गुरुवार (13 फरवरी) को ग्राउंडब्रेकिंग समारोह में 2.25 अरब युआन (लगभग 314 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की परियोजना का आधिकारिक […]

You May Like