ट्रक ने रौंदा, बाइक सवार युवक की मौत

कृषि विश्वविद्यालय के सामने हुआ हादसा

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत कृषि विश्वविद्यालय के सामने बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ने ट्रक ने मोटर सायकिल सवार युवक को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार रही कि हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक घटना को अंजाम देनेे के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक जितेन्द्र पटेल 32 वर्षीय निवासी सुहागी का बुधवार सुबह मोटर सायकिल से अधारताल से घर तरफ जा रहा था वे जैसे ही सुबह 11 बजे कृषि विश्वविद्यालय के पास पहुंचा तभी ट्रक चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक एवं तेज रफ्तार से चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार रही कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा जिससे उसे गंभीर चोटें आ गई वहीं ट्रक चालक भाग गया। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया है। अधारताल थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि ट्रक ने युवक को टक्कर मारी है जिससे उसकी मौत हो गई हैं। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही हैं।

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवन्य विहार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

Wed Feb 12 , 2025
गौवन्य विहार में समुचित पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति व्यवस्था करें: उप मुख्यमंत्री नवभारत न्यूज रीवा, 12 फरवरी, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बसामन मामा गौवन्य विहार अभ्यारण्य में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. उप मुख्यमंत्री ने गाय को गुड़ चना खिलाकर गौसेवा की. उप मुख्यमंत्री ने […]

You May Like