जबलपुर के होनहारों ने मारी प्रदेश में बाजी 

 

 

दसवीं के 4 और बारहवीं कक्षा के 7 विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में शामिल

 

नवभारत, जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा के परिणाम बुधवार को आयोजित किए गए। जिसमें जबलपुर जिले से कुल 11 विद्यार्थियों ने पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। जानकारी केअनुसार दसवीं कक्षा में 4 विद्यार्थी और बारहवीं कक्षा के 7 विद्यार्थियों ने पूरे मध्यप्रदेश में टॉप किया है।

 

दसवीं कक्षा के 4 चार विद्यार्थियों ने प्रदेश में अपना परिचय लहराया है, जिसमें दसवीं कक्षा की कु अंकिता उरमालिया पिता प्रहलाद उरमालिया ने 491अंक हासिल कर प्रदेश में चौथे स्थान पर आई है। वही ओम चौकसे पिता नरेश चौकसे 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवें स्थान पर है, इसके अलावा कुमारी रिया चौधरी पिता शिवकुमार चौधरी 486 अंक प्राप्त करके नौवें और उमेश वर्मा 485 अंक हासिल कर प्रदेश में दसवें स्थान पर है। जबलपुर के इन चारों विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर अंक हासिल किए हैं।

बारहवीं कक्षा के 7 विद्यार्थी अलग-अलग समूह में अंक हासिल किए हैं। जिसमें कला समूह में श्रुति दहिया पिता रणजीत ने 480 अंक हासिल कर सातवें स्थान पर है। वहीं गणित समूह के तीन विद्यार्थी, जिसमें जानवी पटेल पिता रमाकांत पटेल 488 अंक हासिल कर प्रदेश में चौथे स्थान पर है, इसके अलावा प्रज्ञा शुक्ला पिता अनूप कुमार 487 अंक हासिल कर पांचवें स्थान और साहिल गुप्ता पिता डॉक्टर संजीव गुप्ता 482 अंक हासिल कर दसवीं स्थान पर है। इसके साथ ही वाणिज्य समूह में दो विद्यार्थियों ने प्रदेश में अपना स्थान बनाया है, जिसमें से पहले बांसुरी अग्रवाल पिता आकाश अग्रवाल 476 अंक हासिल कर आठवें स्थान और मोहम्मद वाजिद पिता मोहम्मद यूनुस ने 474 अंक हासिल कर दसवीं स्थान पर है। जीव विज्ञान समूह के एक विद्यार्थी हर्षित सोनी पिता जयराम सोनी ने 478 अंक हासिल कर दसवां स्थान प्रदेश में प्राप्त किया है।

Next Post

इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर घबरा रही है भाजपा: महबूबा

Wed Apr 24 , 2024
श्रीनगर, 24 अप्रैल (वार्ता) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इंडिया समूह के घोषणापत्र को देखने के बाद हताशा महसूस कर रही है, जिसमें गरीब लोगों, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों को जोरदार […]

You May Like