भुवनेश्वर, 11 फरवरी (वार्ता) ओडिशा एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के एक मैच में पंजाब एफसी को 1-1 से ड्रा पर रोक दिया।
कलिंगा स्टेडियम में सोमवार रात को 44वें मिनट में राहुल को लाल कार्ड दिखाया गया, जिससे ओडिशा एफसी बैकफुट पर आ गई और पहले हाफ में पेट्रोस गियाकोउमाकिस ने गोल करके बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में ओडिशा ने पलटवार करते हुये एक गोल दागा। ड्रा के बावजूद दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में हैं।
ओडिशा एफसी के अब 26 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है, जबकि पंजाब एफसी 24 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। ओडिशा एफसी 14 फरवरी को हैदराबाद एफसी से खेलेगी जबकि पंजाब एफसी को 15 फरवरी को चेन्नईयिन एफसी से भिड़ना है।
Next Post
पंकज आडवाणी ने जीती राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप
Tue Feb 11 , 2025
इंदौर, 11 फरवरी (वार्ता) भारत के स्टार स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने ब्रजेश दमानी को हरा कर राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। दमानी ने पहला फ्रेम जीतकर चैंपियन खिलाड़ी के सामने दम खम का प्रदर्शन किया था मगर ओएनजीसी के अनुभवी पंकज ने धैर्य और […]

You May Like
-
9 months ago
इक्विटी पीछे, गोल्ड आगे! 2025 में मिला 67% रिटर्न
-
1 year ago
पनिहार की पहाड़ियों में मिला लौह अयस्क
