दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने की सरपंच प्रत्याशी की हत्या

दंतेवाड़ा, 07 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर पंचायत से सरपंच प्रत्याशी की नक्सलियों ने गुरुवार देर रात हत्या कर दी। हत्या के बाद वे जंगल की तरफ चले गए।

नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे के घर में घुसकर उसके परिवार वालों के सामने ही उसका गला रेत दिया। नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया है। उल्लेखनीय है कि नक्सली अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहे है सरकार एवं सुरक्षा बलों की सख्ती से परेशान होकर छूट पुट घटनाएं कर अपनी उपस्थिति का अहसास करा रहे है।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मामला अरनपुर थाने ने दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।

जोग बारसे 25 सालों से इस क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय था और लोगों के अनुसार वह अपने क्षेत्र का एक दमदार आदिवासी नेता था।

साल 2000 से अब तक अरनपुर में बारसे और उसकी पत्नी ही सरपंच रहे हैं। जब सरपंच के लिए महिला आरक्षण होता तो उसकी पत्नी और सामान्य होने पर खुद सरपंच का चुनाव लड़ता था और जीतता था। बारसे एक बार जनपद सदस्य भी रह चुका है। पहले वह सीपीआई में था लेकिन साल 2018 से 2019 के बीच उसने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

Next Post

जयशंकर, ग्रीस के विदेश मंत्री ने बातचीत की, आईएमईसी, भारत-भूमध्यसागरीय संबंध पर चर्चा की

Fri Feb 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 फरवरी (वार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत दौरे पर आए ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस के साथ गुरुवार को बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईईसी) और भारत-भूमध्यसागरीय संपर्क पर चर्चा की। एक्स पर एक पोस्ट में, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा […]

You May Like