जिनपिंग ने शिनावात्रा से की मुलाकात

बीजिंग, 06 फरवरी (वार्ता) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को बीजिंग में थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न शिनावात्रा से मुलाकात की।

श्री जिनपिंग ने कहा कि चीन थाईलैंड के ऑनलाइन जुआ और दूरसंचार धोखाधड़ी को रोकने के प्रयासों तथा प्रभावी उपायों की सराहना करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों को कानून प्रवर्तन, सुरक्षा और न्यायिक सहयोग को और मजबूत करना चाहिए ताकि लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके तथा क्षेत्रीय देशों के बीच सुचारू आदान-प्रदान और सहयोग बनाए रखा जा सके।

सुश्री पैटोंगटार्न ने कहा कि थाईलैंड चीन और अन्य पड़ोसी देशों के साथ कानून प्रवर्तन सहयोग को मजबूत करने के लिए तैयार है तथा ऑनलाइन जुआ और दूरसंचार धोखाधड़ी सहित सीमा पार अपराधों पर कड़ी और प्रभावी कार्रवाई करने के लिए ठोस कदम उठाएगा।

 

Next Post

विमान की बढ़ती मांग के मद्देनजर बढ़ा रहे एसयू-57 का उत्पादन: रूसी रोस्टेक

Thu Feb 6 , 2025
मॉस्को, 6 फरवरी (वार्ता) रूस में सरकारी स्वामित्व वाले रक्षा निगम रोस्टेक ने कहा है कि विमानों की बढ़ती मांग को पूरा करने तथा निर्यात और उत्पादन क्षमता का विस्तार करने के लिए कंपनी नवीनतम रूसी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू जेट एसयू-57 के उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। कंपनी […]

You May Like