नयी दिल्ली 04 फरवरी (वार्ता) सेना की त्रिशक्ति कोर ने युद्ध तत्परता, तीव्र तैनाती और सटीक हमला क्षमताओं को प्रमाणित करते हुए सफलतापूर्वक ‘लाइव फायर’ अभ्यास किया है ।
सेना के अनुसार कोर के सैनिकों ने अभ्यास के दौरान विशेष रूप से सिक्किम के अत्याधिक ऊंचाई वाले पहाड़ों में युद्ध की तैयारी की जो विभिन्न परिस्थितियों में अनुकूलनशीलता और तत्परता को प्रदर्शित करती है।
सैनिकों ने समन्वित फायरपावर और सटीक जुड़ाव के माध्यम से विभिन्न प्रकार की चुनौतियों के लिए तैयारी का प्रदर्शन किया, जिसमें उच्च-ऊंचाई वाले युद्ध क्षेत्रों की चुनौतियाँ भी शामिल हैं।
यह अभ्यास किसी भी तरह के भू भाग में सेना की दक्षता, चपलता और मिशन तत्परता के उच्च मानकों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
