
रेलवे के कुल खर्च का लगभग 40 फीसद केंद्र सरकार के बजट से आता है. ऐसे में 2025-26 के बजट में सभी की नजरें इस पर भी टिकी हुई हैं कि रेलवे के आधुनिकीकरण, सुरक्षा और विस्तार के लिए कितना पैसा दिया जाएगा. पिछले 5 वर्षों में रेलवे के खर्च में 77 फीसद की बढ़ोतरी हुई है लेकिन अभी भी जरूरत से कम पैसा खर्च हुआ है. राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन (NIP) के तहत 2020 से 2025 तक रेलवे के लिए 13.6 लाख करोड़ रुपया का बजट तय किया गया था, लेकिन अब तक सिर्फ 9.59 लाख करोड़ रुपये ही खर्च हुए हैं. इस कमी को पूरा करने के लिए 2025-26 के बजट में 15-20 फीसद की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.
