तानाशाह को बदलने से ही देश बचेगा: राहुल

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन्हें तानाशाह करार दिया और कहा कि बाबा साहेब का संविधान बदलने का प्रयास करने वालों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना ज़रूरी है।

श्री गांधी ने कहा, “तानाशाह की असली ‘सूरत’ एक बार फिर देश के सामने है। जनता से अपना नेता चुनने का अधिकार छीन लेना बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को खत्म करने की तरफ बढ़ाया एक और कदम है।”

उन्होंने कहा, “मैं एक बार फिर कह रहा हूं – यह सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, यह देश को बचाने का चुनाव है, संविधान की रक्षा का चुनाव है।”

Next Post

राशिफल-पंचांग : 23 अप्रैल 2024

Tue Apr 23 , 2024
पंचांग 23 अप्रैल 2024:- रा.मि. 03 संवत् 2081 चैत्र शुक्ल पूर्णिमा भौमवासरे रातअंत 4/25, चित्रा नक्षत्रे रात 9/59, वज्र योगे रातअंत 4/36, विष्टि करणे सू.उ. 5/37 सू.अ. 6/23, चन्द्रचार कन्या दिन 8/51 से तुला, पर्व- स्नानदान व्रत पूर्णिमा, श्री हनुमान जन्मोत्सव, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6. ——————————————— आज जिनका […]

You May Like