श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज

श्रीनगर, 27 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केन्द्र, श्रीनगर के अनुसार, केन्द्र शासित प्रदेश में 29 जनवरी तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहने और 29 जनवरी की रात तथा 30-31 जनवरी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

इसके अलावा, एक-तीन फरवरी को मौसम आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर चार-पांच फरवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

यहां 29 जनवरी से कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में रविवार देर रात दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हुआ और यह पिछली रात के शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में भी तापमान में सुधार हुआ और यह रविवार के शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस कम, कोकरनाग में शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम और सीमांत कश्मीर जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 4-3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां 40 दिनों तक चलने वाला सर्दियों का सबसे कठोर भाग ‘चिल्लिया कलां’ 30 जनवरी को समाप्त हो जाएगा।

Next Post

दुनिया को भगवान बुद्ध के मार्ग की आवश्यकता : मोहन यादव

Mon Jan 27 , 2025
भोपाल, 27 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध के बताये ज्ञान पर अमल की जरूरत है। भगवान बुद्ध का मार्ग ही विश्व शांति का मार्ग है। यह मार्ग हमें मन की शांति, करूणा, प्रेम, अपनत्व और विश्व […]

You May Like