भाजपा लगातार बाबा साहेब का अपमान कर रही – भूरिया

 

विजयवर्गीय राहुल की बजाय शाह से माफी मंगवाए

 

नव भारत न्यूज

 

इंदौर। भाजपा  दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं पर लगातार अत्याचार कर रही है। कांग्रेस उनके सम्मान , रक्षा और अधिकारों के हक के लिए लगातार लड़ रही है। राहुल गांधी सड़क से लेकर संसद तक संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे है। जनता के अधिकारों की लड़ाई और संविधान की रक्षा के लिया राहुल गांधी बाबा साहेब डॉ अंबेडकर की जन्मस्थली महू में विशाल रैली कर रहे है।  यह बात आज पत्रकारों से प्रदेश के पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कही।

राहुल गांधी 27 जनवरी को बाबा साहेब डॉ अंबेडकर की जन्मस्थली महू में विशाल रैली करेंगे। रैली में पूरे प्रदेश से दो लाख लोगों के शामिल होने संभावना है। यह जानकारी पत्रकारों को विक्रांत भूरिया ने दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य , संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर का अपमान कर रहे है। भाजपा के शासन में दलित, आदिवासी , महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे है। भाजपा नेता अदिवासी पर पेशाब कर रहे, दलित की हत्या हो रही है और आए दिन उनको धमकाने से लेकर दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है।

गृह मंत्री अमित शाह संसद में उनका अपमान कर रहे है। कैलाश विजयवर्गीय राहुल गांधी से माफी मांगने की बात करते है। अगर उनमें नैतीतिकता बची है तो पहले पूरे देश की जनता पर दलित समाज से गृह मंत्री शाह से माफी मंगवाए। भूरिया ने कहा कि जातिगत जनगणना के नाम पर भाजपा संविधान से छेड़छाड़ कर रही है। कांग्रेस और राहुल गांधी संविधान की रक्षा और बाबा साहेब डॉ अंबेडकर के अपमान करने वालों के खिलाफ विशाल रैली कर दलितों के हक के लिए लड़ रही है।

Next Post

बाइकों की आमने-सामने से टक्कर, 3 की मौत,5 गंभीर 

Wed Jan 22 , 2025
  ० शिकरा रेंज तिराहा के समीप हुआ दर्दनाक हादसा नवभारत न्यूज सीधी/हिनौता 22 जनवरी। तेज रफ्तार में दो बाइकों की आमने-सामने से आज शाम हुई टक्कर में तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों में दोनो बाइक चालकों […]

You May Like