पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

नयी दिल्ली 22 जनवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी लौटने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.53 प्रतिशत चढ़कर 76.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड भी 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.68 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62

मुंबई …………………104.21…………….92.15

चेन्नई………………….100.75…………….92.34

कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

सोनीपत में हाफ मैराथन होगी नौ फरवरी को

Wed Jan 22 , 2025
सोनीपत, 22 जनवरी (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत में हाफ मैराथन आगामी 09 फरवरी को होगा। यह जानकारी बुधवार को उपायुक्त (डाॅक्टर) मनोज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि हाफ मैराथन में अलग-अलग श्रेणियों में हजारों धावक भागीदारी करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। उपायुक्त ने बताया कि दिल्ली […]

You May Like