
कलेक्टर -एसपी हुए शामिल
नवभारत न्यूज
दमोह. अनुभूति कार्यक्रम वर्ष 2024-2025 शिविर स्थल बीट हथनी कक्ष क्रमांक आरएफ -109
20 जनवरी 2025 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह व शासकीय दुर्गावती कन्या शाला दमोह से कुल 120 विद्यार्थियों की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत अनुभूति की कुछ विशेष एक्टिविटियों (संगीत खेल) व बच्चों के परिचय के साथ की गई. जिसके साथ बच्चों के लिए अनुभूति सामग्री कैप,अनुभूति किट, इत्यादि सामग्री वितरण की गई. तत्पश्यात सभी बच्चों को नाश्ता कराया. नास्ते के बाद सभी विद्यार्थियों को शिक्षकों व वन स्टाफ के साथ वन भ्रमण पर लेकर गए. जहां उन्हे अनुभूति मास्टर ट्रैनर्स व वन स्टाफ द्वारा जंगल भ्रमण के दौरान मिले हुए पशु-पक्षियों,पेड़-पौधों, सागौन जैसे महत्वपूर्ण पेड़ो आदि सभी की सामान्य जानकारियां दी गई. विद्यार्थियों को नर्सरी की विभिन्न तकनीकों की महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई. सागौन की बीजों, रूटशूट,रुट्रेनर व वर्मीकंपोस्ट, सिंचाई आदि की सभी जानकारियों से अवगत कराया गया. उसके पश्चात वन भ्रमण के बाद पुनः शिविर स्थल पर सभी बच्चो को वापस लाया गया. जिसके पश्चात प्रोग्राम को आगे बढ़ाते हुए बच्चो को अनुभूति कार्यक्रम की विशेष रोचक कार्यक्रम जैसे कपड़े से झोला निर्माण, हम हैं बदलाव थीम के अंतर्गत फीडबैक लिए गए व मैं भी बाघ थीम से भी अवगत कराया गया, संगीत प्रतियोगिता प्रसनोतरी प्रतियोगिता कराई गई. प्रोग्राम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी वनमण्डल अधिकारी ईश्वर जरांडे, उपवनमण्डल अधिकारी तेंदूखेड़ा प्रतीक दुबे व उपवनमंडल अधिकारी दमोह मोहनदास मानिकपुरी ने आकर बच्चो का उत्साह वर्धन किया.कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर व पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और विद्यार्थियों को संबोधित किया. कार्यक्रम में अनुभूति मास्टर ट्रेनर्स बी. एल. रोहित तथा लाईक शहजाद उपवन क्षेत्रपाल रहे. साथ ही विधायक प्रतिनिधि संतोष रोहित, मनीष तिवारी, सरपंच श्रीमती नीताबाई अहिरवार ग्राम पंचायत हथनी पिपरिया, शिक्षकों में जी. पी. पटेल, निधि, वन स्टाफ अनुभूति कार्यक्रम प्रभारी प्रेमलाल अहिरवार उप.वन.क्षे. वनरक्षक मयंक विश्वकर्मा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, परम सिंह धुर्वे, ईश्वरकांत मिश्रा,अमित तिवारी, मूल सिंह गौंड, वरुण कुमार चौबे, अमान सिंह ठाकुर, लच्छू अहिरवार, नजमा खान, मनीषा गौंड,कु. रागिनी पाठक, समस्त वन स्टाफ कार्यक्रम के अगले पलो में सभी बच्चो अधिकारियों अतिथि गणों व समस्त स्टाफ को भोजन कराया गया. इसके पश्चात एक्टिविटी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने वाले सभी विद्यार्थियों को वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा पुरुष्कार-सील्ड व प्रमाण-पत्र वितरण कर उन्हे प्रोत्साहित किया गया. जिसके साथ कार्यक्रम के अंतिम पलों में सभी वरिष्ट अधिकारीयों के द्वारा सभी बच्चो व शिक्षकों को अनुभूति कार्यक्रम की शपथ दिलाई गई. अंत में वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रम चौधरी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया. जिसके साथ कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सभी बच्चो व शिक्षकों को पुनः स्कूल के लिए रवाना किया गया.
