
परिजनों ने 108 सहित स्वास्थ्य विभाग को दी सूचना
स्वास्थ्य अमला का समय पर न पहुंचने को लेकर परिजनो में आक्रोश
स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप, लगभग 5 घंटे बाद पहुंचा एंबुलेंस वाहन
डिंडोरी। शहपुरा क्षेत्र ग्राम पायली घुघरी गांव में अचानक उल्टी दस्त से एक ही मुहल्ले के 13 लोग उल्टी दस्त के कारण बीमार हो गए, सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजो का गांव में ही इलाज कर रहे हैं। दो एंबुलेंस से 12 मरीजों को शहपुरा अस्पताल लाया गया है। अचानक 12 लोगो की तबियत बिगड़ने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीमारों में दीपचंद 60 वर्ष नन्ही बाई 55 वर्ष, पूजा 20 वर्ष, सुहदरी बाई 55 वर्ष, दुलिया बाई 70 वर्ष, पार्वती बाई 30 वर्ष, रवीना 20 वर्ष, अमर सिंह 45 वर्ष, अयतों बाई 40 वर्ष, सुषमा 25 वर्ष, कैलाश 32 वर्ष, चंद्रिका 5 वर्ष,शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में पदस्थ डॉ रत्नेश दिवेदी ने बताया कि मरीजो का इलाज जारी है, सभी की स्थिति स्थिर है।
