बसपा ने दिल्ली की 69 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों में से 69 पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

बसपा ने यहां जारी उम्मीदवार सूची में दिल्ली के 69 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पार्टी ने बाबरपुर विधानसभा से उम्मीदवार नहीं उतारा है। पार्टी ने महत्वपूर्ण नयी दिल्ली सीट से वीरेंद्र, कालकाजी से पीतम, जंगपुरा से रविंद्र कुमार और करोल बाग (सुरक्षित) रणजीत कुमार गंगवाल को चुनाव मैदान में उतारा है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मतदान पांच फरवरी होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

Next Post

‘केजरीवाल पत्र’ है भाजपा का संकल्प पत्र : केजरीवाल

Fri Jan 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी(आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संकल्प पत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि यह भाजपा का संकल्प पत्र नहीं है, बल्कि ‘केजरीवाल पत्र’ है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि आज […]

You May Like