दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र

नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी करेगी।

भाजपा की ओर से जारी सूचना के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित समारोह में अपराह्न दो बजे पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। भाजपा ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों में से 68 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा है, जबकि बुराड़ी और देवली सीट अपने सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी-रामविलास) के लिए छोड़ा है। दिल्ली विधानसभा के लिए 05 फरवरी को मतदान होंगे और 08 फरवरी को मतगणना होगी।

Next Post

यात्रा को आसान बनाना भारत की एक बड़ी प्राथमिकता हैः मोदी

Fri Jan 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यात्रा को आसान बनाना भारत की एक बड़ी प्राथमिकता है और पिछले बजट में बुनियादी ढांचा विकास के लिये 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक के परिव्यय का प्रावधान किया गया था। श्री मोदी ने कहा, “ […]

You May Like