फुटसल एशियाई कप में भारतीय टीम हांगकांग से हारी

योग्यकार्ता (इंडोनेशिया) (वार्ता) अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही भारतीय महिला फुटसल टीम का बुधवार को एएफसी महिला फुटसल एशिया कप 2025 के लिए ग्रुप बी क्वालीफायर मुकाबले में हांगकांग से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

आज यहां योग्यकार्ता के अमंग रोगो स्पोर्ट्स हॉल में खेले गये मुकाबले में हांगकांग के लिए च्युंग वाइ की ने (13वें, 23वें, 40वें) मिनट में गोल दागकर हैट्रिक बनायी और वाइ यूएन टिंग ने (27वें) मिनट तथा कुंग यूएट चारिस ने (35वें) मिनट में किये गोल की बदौलत हांगकांग ने भारतीय टीम के खिलाफ जीत दर्ज की।

मैच के दौरान भारतीय गोलकीपर तन्वी विजयकुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग के शुरुआती हमलों को विफल किया।

भारतीय टीम अपना अगला मैच शुक्रवार को मेजबान इंडोनेशिया के खिलाफ खेलेगी।

Next Post

सुरभि ज्योति ने गुनाह सीजन 2 की शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में बताया

Thu Jan 16 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने गुनाह सीजन 2 की शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में बताया है। डिज़्नी+ हॉटस्टार की बहुचर्चित सीरीज़ गुनाह का दूसरा सीजन अब स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध है। इस सीरीज़ में मुख्य भूमिकाओं में अभिमन्यु (गश्मीर महाजनी), तारा (सुरभि ज्योति), जेके (दर्शन पंड्या), और […]

You May Like

मनोरंजन