तेज रफ्तार कार पोल से टकराई, मामा-भांजे की मौत, चार अन्य घायल

भिंड। भिंड-इटावा नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। दर्दनाक हादसे में मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसे के समय कार की स्पीड 150 से भी ज्यादा थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बैतूल निवासी आकाश जाटव अपने फूफा के घर तेरवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भिंड आया था। आकाश अपने मामा नरेंद्र जाटव और अन्य चार लोगों के साथ एक ढाबे पर खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद सभी कार से लौट रहे थे। इस दौरान कोहरा भी था और गाड़ी भी तेज रफ्तार में चल रही थी। भारौली तिहारी के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई, इसके बाद वहां लगी होर्डिंग में टकरा गई। दर्दनाक हादसे की सूचना ट्रक चालकों ने डायल 100 को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पहुंची।

पुलिस ने बताया कि हादसे में कार की आगे की सीट पर बैठे भांजे आकाश जाटव और मामा नरेंद्र जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में पीछे की सीट पर बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पंचम सिंह जाटव, जीतेंद्र सिंह और दो अन्य लोग शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

हत्यारी पत्नी को मिली आजीवन कारावास की सजा

Fri Jan 10 , 2025
ढाई वर्ष पुरानी जघन्य घटना पर न्यायालय ने सुनाया फैसला नवभारत न्यूज सतना . पति की जघन्य हत्या करने वाली आरोपिया को चतुर्थ जिला सत्र न्यायाधीश मैहर शरद लटोरिया के न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास और 10 हजार रु के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई. इस मामले में राज्य की ओर […]

You May Like