राशन दुकान से 59 हजार का राशन चुराया

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। उद्योगविहीन खंडवा जिले में भुखमरी व बेगारी किस तरह हावी है। इसके दो मामले पुलिस की डीएसआर में दर्ज हुए हैं। मूंदी थाने के कोदबार में चोरों ने राशन दुकान से 30 कट्टे गेहूं व 6 कट्टे चावल चुरा लिए। इसी तरह हरसूद पुलिस में केस आया कि दो युवकों ने इंदिरा सागर से 50 किलो मछली चुरा ली।

यूं तो खंडवा जिले में हजारों करोड़ की सालाना बिजली बनाकर सरकारें बेच रही हैं। अरबों रूपए की जमीन जायजाद खरीदकर लोग रजिस्ट्री फीस करोड़ों में भर रहे हैं। इसकी दूसरी तस्वीर असमानता की है, लोग पेट भरने के लिए चोरी तक को मजबूर हो रहे हैं।

गेहूँ-चावल राशन

दुकान से चुराए

कोदबार गांव की शासकीय उचित मूल्य दुकान से गरीबों को बांटे जाने वाला राशन ही चोर ले गए। इससे पता चलता है कि क्षेत्र में भुखमरी व बेरोजगारी किस मोड़ पर पहुंच चुकी है। असल में सरकारी योजनाओं ने कई लोगों को बेगार बना दिया है। वे मेहनत नहीं करना चाहते। ्र्र्रवहां के जिम्मेदार व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि अज्ञात व्यक्ति 30 कट्टे गेहूं व 06 कट्टे चावल के कुल कीमत 59 हजार रुपए के दुकान के अंदर घुसकर चुराकर ले गया। ्

50 किलो मछली

चुराते पकड़ा

इंदिरा सागर से मछली चुराने के आरोप में शेखर पिता नर्मदाप्रसाद उईके व दुर्गेश पिता नरेन्द्र सरयाम बोरीबांदरी पुरानी रेल्वे लाईन के पास ग्राम नवलपुरा पर मामला दर्ज हुआ है। ये 14 मछलियां करीब 50 किलो ले जा रहे थे।

्हरसूद पुलिस में अश्विनी उर्फ गोलु पिता मंशाराम पंवार माण्डला ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपीगण इंदिरा सागर बैकवाटर से 07 नग बड़ी व 07 नग छोटी मछली कुल 50 किलो कीमत 15 हजार रुपए की चुरा कर ले जाते पकड़ा था।

जेवर व नगदी

हरसूद में चोरी

खंडवा। ठंडी रातों में लोग घरों को पैक करके सो रहे हैं। रास्ते व गलियां सुनसान हो जाती हैं। इसी का फायदा चोर उठा रहे हैं। चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। हरसूद में विनोद पिता मगनलाल तिरोले अभिनव कालोनी ने मामला दर्ज कराया है कि सेक्टर नंबर 07 में उसके घर के अंदर अलमारी में से सोने चांदी के आभूषण व नगदी चोरी हो गए। इनकी कीमत 90 हजार रुपए है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा है।

Next Post

यूवती को प्रताडित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Tue Jan 7 , 2025
  नवभारत न्यूज खंडवा। मृतिका को प्रताडित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले फरार आरोपियों को मूंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक खण्डवा मनोज कुमार राय द्वारा गंभीर अपराध के आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश […]

You May Like