आग उगल रहा सूरज, पारा 42 के पार

झुलसा देने वाली गर्म हवाओं से लोग परेशान

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। जिले में चिलचिलाती धूप और चेहरे को झुलसा देने वाली गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं। गर्म थपेड़ों के चलते लोग दोपहर होते होते घरों में दुबकने को विवश हैं। सुबह 9 बजे तक बाहरी काम निपटाने के बाद लोग घरों में कैद हो जाते हैं। दफ्तरों में भी पहले ही लोग पहुंच रहे हंै। सुबह सेे ही तेज धूप पडने लग जाती है। गर्मी दोपहर बाद अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है। क्या बूढ़े और क्या बच्चे? तीखी धूप से हर कोई परेशान है। पिछले दो दिनों से तापमान 40 डिग्री के उपर बना हुआ है। गुरूवार सूरज का रुख कड़ा होकर पारा 42.1 अधिकतम डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 24.0 रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़़ोतरी देखी जाएगी।

अप्रैल माह के मध्य में ही सूर्य देवता ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सूरज की तेज तपन व गर्मी से बचने के लिए लोग साधन तलाश रहे हैं। तेज तपन के साथ सूरज जहां अपने तेवर दिखा रहा है वहीं उमस व गर्मी का एहसास भी होने लगा है। सूरज की तपन व गर्मी से बचने के लिए लोग बाजार में साधनों की खरीद फरोख्त में लग गए हैं।

बाजार में चश्मा, टोपी, छाता सहित गर्मी से बचने के लिए कूलर, एसी आदि संसाधनों की बिक्री भी बढऩे लगी है। साथ ही गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय जिसमें गन्ने का रस, मौसंबी, अनानास का ज्यूस व बर्फ के गोले व शरबत का मजा लेने से भी नहीं चूक रहे। शीतल पेय की दुकानों में भी गला तर करने के लिए भीड़ जमा होने लगी है। जिस तरह से अप्रैल के मध्य में गर्मी अपना तेज दिखा रही है उसके हिसाब से आने वाले दिनों में तपन के साथ ही गर्मी भी शहरवासियों को परेशान करेगी। अभी मई माह बाकि हैं। अगर यही हाल रहे तो निश्चित ही मई माह में रिकार्ड गर्मी पड़ेगी। मौसम के जानकारों के मुताबिक भी आगामी महीनों में सूरज अपने तेवर दिखाएगा साथ ही उमस व गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।

Next Post

पहले दिन मांगा चंदा,दूसरे दिन गांधी भवन वीरान!

Thu Apr 18 , 2024
  नवभारत न्यूज खंडवा। इस बार लोकसभा चुनाव लडऩे का स्टाइल दोनों ही प्रत्याशियों का बिल्कुल अलग है। 70 साल सत्ता में रहने वाली कांग्रेस, मतदाताओं से खुलेआम पैसा मांग कर चुनाव लडऩा चाहती है। भाजपा के प्रत्याशी 22 दिन चुनाव को बचाने से स शेष रहने के बावजूद लोड […]

You May Like