उज्जैन। घट्टिया तहसील के ग्राम रलायती में रहने वाला दीपक सोलंकी अपनी पत्नी पवित्रा बाई और दो बेटी प्राची और परी के साथ रिश्तेदारी में आयोजित मान के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तनोडिय़ा के ग्राम कालीखेड़ी गया था। जहां से चारों देर रात वापस अपने घर लौट रहे थे। झलारा फंटे पर तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार परिवार घायल हो गया। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पवित्राबाई को मृत घोषित कर दिया। पति और दो बेटियां घायल थीं जिन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया है। दुर्घटना की जानकारी लगते ही परिवार जिला अस्पताल पहुंच गया था। सुबह अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर पवित्राबाई का पोस्ट ाार्टम कराया है। परिजन घायल दीपक सोलंकी और उसकी दोनों बेटियों को भी अपने साथ ग्राम रलायती ले गए हैं। जहां पवित्राबाई का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Next Post
हाइवे पर बाइक ने युवक को रौंदा, मौत
Sun May 19 , 2024
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत मोहला मील के पास एन एच 30 पर एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने पैदल जा रहे युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक राजेश कुमार […]
![](https://navabharat.com/wp-content/uploads/2024/05/images-2024-05-19T201608.051.jpeg)
You May Like
-
2 months ago
कैंपर वाहन की ट्रक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत
-
2 months ago
किसान पर बंदूक की बट से हमला, फसल की नष्ट