
सतना, 31 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले की सिंहपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सिंहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 60 वर्षीय एक आरोपी के खिलाफ कल एक पंद्रह वर्षीय किशोरी ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया है कि 29 दिसंबर को आरोपी बहला-फुसलाकर पीडिता को अपने घर ले गया था और दुष्कर्म करने के बाद से फरार था।