पूर्व विधायक राय सिंह राठौर का निधन

खरगोन, 30 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन के पूर्व विधायक राय सिंह राठौर का आज दोपहर 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
श्री राठौर का लंबी बीमारी के बाद दोपहर निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 1990 में एक कार्यकाल के लिए विधायक रहे श्री राठौर 2004 से 2011 तक मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे। वह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के अलावा अन्य कई पदों पर रहे।
उनके चार पुत्र हैं। एक पुत्र राजेंद्र सिंह राठौर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल कुंदा नदी के तट पर स्थित मुक्तिधाम पर किया जाएगा। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, खरगोन के विधायक बालकृष्ण पाटीदार, बड़वाह के विधायक सचिन बिरला समेत अन्य कई लोगों ने शोक प्रकट किया है।

Next Post

अवैध हथियारों की बड़ी मात्रा में तस्करी के मामले में जयपुर के होटल के दो वेटर गिरफ्तार

Mon Dec 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बड़वानी, 30 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के निवाली थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की बड़ी मात्रा में तस्करी करने के आरोप में जयपुर के एक होटल के दो वेटरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन