भोपाल, 27 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज का सिवनी प्रवास निरस्त हो गया है।
डॉ यादव आज पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान सिवनी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले थे। इस दौरान उन्हें नव नियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरित कर सिवनी जिले को विकास कार्यों की अनेक सौगात देनी थी।
यादव का सिवनी प्रवास निरस्त
