आर्या ने अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम और फुटबॉल मैदान का किया लोकार्पण

नैनीताल, 25 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों से पहले बुधवार को हल्द्वानी स्थित अन्तरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स काम्लैक्स के साथ ही फुटबाल मैदान का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर श्रीमती आर्या ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से न सिर्फ उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि देशभर में प्रदेश की एक अलग पहचान बनेगी।

उन्होंने नेशनल गेम्स को उत्तराखंड के लिए गेम चेंजर बताते हुए कहा कि यह आयोजन प्रदेश के खेल और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर, मशाल और एंथम भी उत्तराखंड की संस्कृति और धरोहर को परिलक्षित करते हैं। शुभंकर मौली‌ में सदानीरा गंगा और ब्रह्म कमल जैसे प्रतीकों को शामिल कर इस आयोजन को राज्य के लिए और भी खास बनाया गया है।

खेल मंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी आयोजित होंगे। हल्द्वानी में कुल सात खेल होंगे जिसमें खो-खो, स्वीमिंग, फेंसिग, फुटबाल, ताइक्वांडो, माडर्न पेंटाथलॉन तथा टाइथलॉन शामिल हैं।

उन्होंने कहा खिलाड़ियों को फुटबाल एवं स्पोटर्स कालेज की काफी आवश्यकता थी जिसका आज लोकार्पण कर खिलाड़ियों को समर्पित किया गया जिससे हमारे खिलाडियों को अच्छे संसाधन उपलब्ध होंगे और वे खेल में एक नई ऊंचाईयों की ओर कदम रखेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम है। प्रदेश के सभी जिलो में राष्ट्रीय खेल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल में हमें प्रथम पांच के साथ प्रथम आना होगा। इसी लक्ष्य से कार्य करना होगा।

 

Next Post

झूठे वादों, घोटालों की पार्टी ने दिया आम आदमी को धोखा: चुघ

Wed Dec 25 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर घोटाले करने और उस आम आदमी को धोखा देने का आरोप लगाया है […]

You May Like

मनोरंजन