ग्राम राखी बुजुर्ग में तहसील स्तरीय 24 कुंडीय श्री गायत्री महायज्ञ मंगलवार से प्रारंभ होने जा रहे है। श्री गायत्री शक्ति पीठ खेतिया के सहयोग से मां भगवती चेतना केंद्र राखी बुजुर्ग में दिनांक 27/12/2024 तक 24 कुंडिया शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार द्वारा व्यसन मुक्ति अभियान व समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन हेतु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
महायज्ञ के लिए यज्ञशाला का निर्माण स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शांति कुंज हरिद्वार से पधारी टोली के नायक श्री जमना प्रसाद साहूजी के मार्ग दर्शन में पहले दिन दिनांक 24/12/2024 मंगलवार को सद्ज्ञान गुरुग्रंथ कलश यात्रा ग्राम राखी बुजुर्ग में निकाली जाएगी। कलश यात्रा में विभिन्न आध्यात्मिक झाकियों का भी समावेश किया जावेगा।
प्रतिदिन ध्यान साधना,आराधना के साथ महायज्ञ कुंड में लोक कल्याण व समाज सुधार सद्बुद्धि के लिए आहुतियां डाली जाएंगी।नारी जागरण के साथ प्रतिदिन कार्यकर्ताओं की गोष्ठी के साथ शांति से पधारे टोली द्वारा शाम को प्रवचन का आयोजन भी होंगा।टोली में शांति कुंज से पधारे जमना प्रसाद साहूजी द्वारा उद्बोधन तथा कार्यक्रम का संचालन प्रतिदिन होंगा।जिला समन्वयक महेंद्र भावसार तथा गायत्री शक्ति पीठ खेतिया के कार्यवाहक ट्रस्टी संजय कुमार शिरोड़े सर ने बताया कि वंदनीय माताजी, अखंड दीपक जन्म शताब्दी वर्ष के प्रयाज क्रम में गायत्री परिवार व्यसन मुक्ति अभियान में नशीले पदार्थों को छोड़ने का कृत संकल्प यज्ञ आयोजन में होंगा।
श्री गायत्री महायज्ञ मां भगवती चेतना केंद्र राखी बुजुर्ग में स्वर्गीय श्रीराम कृपाराम शिरोड़े,स्वर्गीय श्रीमती गंगा बाई श्रीराम शिरोड़े तथा स्वर्गीय पुंडलिक कृपाराम शिरोड़े,श्रीमती नर्मदा बाई पुंडलिक शिरोड़े की पुण्य स्मृति में उनके बेटे संजय पुंडलिक शिरोड़े सर,एकनाथ श्रीराम शिरोड़े ने एक एकड़ भूमि मुख्य रोड पर स्थित श्री गायत्री परिवार को दान की। उसी जमीन पर 24 कुंडिया गायत्री महायज्ञ का आयोजन हो रहा है।अगले चरण में मां भगवती चेतना केंद्र का निर्माण शुरू किया जाएगा। संबंधित कार्यक्रम में संतोष पटेल, दशरथ मिस्त्री,अर्जुन मेहता, बादशाह दादा,भास्कर पाटिल, सुभाष लोहार, गायत्री महिला मंडल के सविता शिरोड़े,हीरा बाई,अनीता ,लीला शार्दूल, सुवर्णा जैन,त्र्यंबक पाटिल,भीका म्हाले,प्रकाश शार्दूल इत्यादि कार्यकर्ताओं का सहयोग प्राप्त हो रहा है।