मोदी कुवैत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित, यादव ने दी बधायी

भोपाल, 22 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कुवैत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक-अल-कबीर’ से सम्मानित होने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी और समस्त राष्ट्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के सक्षम नेतृत्व में एक ऐसे भारत का उदय हुआ है, जो विश्व बंधुत्व के संकल्प को साकार कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुवैत ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से प्रधानमंत्री श्री मोदी को सम्मानित किया है, जो सभी राष्ट्रवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है। इससे एक बार पुन: प्रमाणित हुआ है कि विश्व में भारतीय नेतृत्व के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना सशक्त हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी सम्मान सशक्त, समृद्ध भारत और संपूर्ण देशवासियों का सम्मान है।

Next Post

संविधान की ताकत से आज अखंड और एक है भारत-शेखावत

Sun Dec 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email चित्तौड़गढ़, 22 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संविधान निर्माताओं के आचरण के अनुरूप काम करते हुए भारत को विकसित भारत बनाये जाने की जरूरत बताते हुए कहा है कि आजादी के […]

You May Like

मनोरंजन