भाजपा के 29 मंडलों में से 20 की मंडल अध्यक्षों की घोषणा

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में भाजपा ने अपने 29 मंडलों में से 20 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। 9 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा होल्ड पर है। लेकिन खरई मंडल अध्यक्ष की घोषणा विवादों के घेरे में आ गई है।

आज (रविवार) खरई मंडल क्षेत्र के रावत समाज से जुड़े भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राजू बाथम को एक ज्ञापन सौंपा। खरई मंडल से बनाए गए मंडल अध्यक्ष कुबेर धाकड़ को हटाकर रावत समाज के कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाए जान की मांग की।

भाजपा जिला कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचे रावत समाज के कार्यकर्ताओं का कहना था कि खरई मंडल में बड़ी संख्या में रावत समाज के भाजपा कार्यकर्ता रहते हैं। बावजूद दो बार से लगातार कुबेर धाकड़ को खरई मंडल का अध्यक्ष बनाया जा रहा है। इससे रावत समाज उपेक्षित हो रहा है, जबकि रावत समाज के भाजपा कार्यकर्ता लगातार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताते आ रहे हैं।

*कहा- रावत समाज की अनदेखी पार्टी हित में नहीं*

ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने जिलाध्यक्ष को बताया, लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को कोलारस के खरई मंडल के बूथ 35 हीरापुर से बूथ अध्यक्ष किशन रावत ने कार्यकर्ताओं की मेहनत से लोकसभा के चुनाव में सबसे ज्यादा वोट 828 में से 78 वोट भाजपा को मिले थे। ऐसे में रावत समाज के कार्यकर्ताओं की अनदेखी करना पार्टी के हित में नहीं है।

Next Post

हत्या की आरोपी महिला को सात वर्ष के सश्रम कारावास से कीया दण्डित

Mon Dec 16 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email कुक्षी। हत्या की आरोपी महिला को अपर सत्र न्यायाधीश अंबुज पांडे ने सात वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1 हजार के अर्थ दंड से कीया दंडित।.घटना 22 मई 2023 को आरोपी महिला सकरीबाई पति जगत सिंह निवासी […]

You May Like

मनोरंजन