केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, और पूर्व विधायकों के बीच मुकाबले

बुंदेलखंड की राजनीति

अवनीश जैन
सागर:बुंदेलखंड के सागर संभाग के टीकमगढ संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री, खजुराहो से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा दमोह खजुराहो से पूर्व विधायक के बीच मुकाबले हैं। वैसे तो परिसीमन के बाद से ही बुंदेलखंड की चारों संसदीय क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी जीत की हैट्रिक बना चुकी है। सागर संभाग की सागर, दमोह, टीकमगढ, खजुराहो में कांग्रेस और भाजपा ने अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। सागर से भाजपा ने डॉक्टर लता बानखेड़े और कांग्रेस ने चंद्रभूषण सिंह बुंदेला को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। डॉक्टर बानखेड़े राज्य महिला आयोग और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं, दमोह से भाजपा ने पूर्व विधायक राहुल सिंह और कांग्रेस ने भी पूर्व विधायक तरवर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। दोनोंं ने 2018 के विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस से जीत हासिल की थी। मगर राहुल सिंह 2020 मे कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए थे और उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, कांग्रेस के तरवर सिंह हाल ही में बंडा विधानसभा चुनाव में पराजित हुए।

टीकमगढ संसदीय क्षेत्र से भाजपा से चौथी बार केंद्रीय मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार उम्मीदवार घोषित किए गए हैं तो कांग्रेस ने पंकज अहिरवार को चुनाव मैदान में उतारा है। खजुराहो संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा लगातार दूसरी बार चुनाव मैदान में है तो कांग्रेस समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन के तहत सपा से पूर्व विधायक मीरा यादव उम्मीदवार घोषित की गई है जो कि निवाडी से विधायक रहीं हैं। हालांकि मीरा का नामांकन पत्र निरस्त हो जाने से स्थितियां बदल गई हंै। सपा ने पहले डॉक्टर मनोज यादव को उम्मीदवार घोषित किया था। मगर अंतिम समय मे प्रत्याशी बदलते हुए पूर्व विधायक मीरा यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, डॉक्टर यादव को सपा प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। लेकिन उनकी उम्मीदवारी रद्द होने के कारण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को खुला मैदान मिल गया है। अब वह राजनीति के पिच पर वह जमकर बैटिंग कर रहे हैं। मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रख रहे हैं।

संसदीय क्षेत्रों का दायरा विदिशा और कटनी जिले तक फैला
2008 मे परिसीमन के बाद से सागर संभाग में एक नई सीट टीकमगढ मिली है, जो कि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। तो वहीं सागर संसदीय क्षेत्र का दायरा विदिशा जिले तक पहुंच गया। जिसमें सागर जिले की पांच विधानसभा सीटों के साथ साथ विदिशा जिले की सिरोंज, शमशाबाद, कुरवाई शामिल हुई तो वहीं खजुराहो संसदीय क्षेत्र में कटनी जिले की तीन विधानसभा सीटे शामिल हुई, जिसमें मुडवारा, विजय राघवगढ, बहोरीबंद शामिल है।

सागर मे दूसरी बार बाहरी प्रत्याशी कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा
सागर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने दूसरी बार बाहरी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। परिसीमन के बाद सागर संसदीय क्षेत्र सामान्य वर्ग के लिए होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान को चुनाव मैदान मे उतारा था। जिनको हार का सामना करना पडा था। इस बार कांग्रेस ने चन्द्रभूषण सिंह बुंदेला को उम्मीदवार बनाया है।

Next Post

पुरानी छावनी पर ट्रक से टकराई कार, पिता की मौत ,बच्चे घायल

Mon Apr 15 , 2024
ग्वालियर: ग्वालियर जिले में पुरानी छावनी पर एक कार ट्रक से टकरा गई। एक परिवार मन्नत मांगने बागेश्वर धाम गया था। जब परिवार लौट रहा था तो कार एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना पुरानी छावनी के बायपास […]

You May Like