भोपाल, 04 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज यहां मंत्रालय में राज्यसभा सांसद एवं द मूर्ति ट्रस्ट की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति ने सौजन्य भेंट की।
डॉ. यादव ने श्रीमती मूर्ति का अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध लेखिका, शिक्षाविद और समाज कल्याण को समर्पित श्रीमती सुधा मूर्ति को प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के लिए जारी जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी।