पारा चढ़ा, सूर्यदेव तमतमायें

जबलपुर: पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिगड़ा मौसम का मिजाज अब सुधरने लगा है। शुक्रवार को पार चढऩे के साथ सूर्यदेव निकले रहे। दिन में  धूप-बादल के बीच लुकाछिपी का खेल भी चला। लेकिन सूर्यदेव के सामने बादलों के तेवर फींके पड़े रहे। दिनभर गर्मी का अहसास हुआ। कूलर, पंखे, एसी के बिना रहना मुश्किल हो रहा था। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में अब भी पांच मौसम प्रणालियां सक्रिय हैंं, लेकिन जबलपुर में इसका प्रभाव कम हो गया है। अगले 24 घंटे के दौरान धूप के बीच बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा।  न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 65 और शाम को 31 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 6 से 7 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

Next Post

भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को 50 करोड़ रुपये की पेशकश की , सिद्दारमैया ने लगाया आरोप

Sat Apr 13 , 2024
बेंगलुरु, 13 अप्रैल (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कांग्रेस विधायकों को पाला बदलने के लिए 50 करोड़ रुपये की पेशकश करके ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए उनकी सरकार को अस्थिर करने के प्रयासों में संलिप्त होने का आरोप लगाया। श्री सिद्दारमैया ने अपने […]

You May Like