चीनी पुलिस जुआ एवं घोटाले के 130 संदिग्धों को कंबोडिया से वापस लेकर आयी

वुहान 13 अप्रैल (वार्ता) चीन पुलिस की दो चार्टर्ड नागरिक उड़ानें शनिवार तड़के जुआ और घोटाले के 130 संदिग्धों को कंबोडिया से वापस लेकर आयी।

चीन एवं कंबोडिया पुलिस ने जुआ एवं अपराधों को रोकने के लिए शुरु किए गए संयुक्त अभियान में कंबोडिया से इस साल वापस लाए गए संदिग्धों की यह पहली खेप है।

चीन एवं कंबोडिया पुलिस ने हाल के वर्षो में सीमा पार जुआ और दूरसंचार घोटाले जैसे प्रमुख अपराधों से निपटने के लिए अपना सहयोग तेज कर दिया है।

पुलिस ने दक्षिण पूर्व एशियाई देश में हाल ही में एक संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान, स्थानीय पुलिस ने आपराधिक अड्डों को ध्वस्त कर दिया, बड़ी संख्या में चीनी राष्ट्रीयता के संदिग्धों को पकड़ लिया और सर्वर, कंप्यूटर, मोबाइल फोन और अन्य उपकरण जब्त कर लिए है। इन सबका इस्तेमाल आपराधिक उद्देश्यों के लिए किया गया था।

चीनी पुलिस के अनुसार, आज वापस लाए गए लोगों के अलावा, शेष संदिग्धों को बाद में चार्टर्ड उड़ानों के माध्यम से वापस लाया जाएगा।

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने ऐसे अपराधों की आवृत्ति को रोकने के लिए संबंधित देशों और क्षेत्रों में भागीदारों के साथ संयुक्त कानून प्रवर्तन को मजबूत करने का संकल्प लिया है।

Next Post

बेटे के इंतजार में पत्थरा गई मां-बाप की आंखें, प्रधान का नही मिला सुराग

Sat Apr 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email प्रधान सोन नदी में भाई और दोस्तों के साथ गया था नहाने, 30 घंटे से तलाश रही एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम चितरंगी :सोन नदी में नहाने के दौरान डूबे बेटे के इंतजार में मां-बाप की आंखें […]

You May Like