वैश्विक परिदृश्य में भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रमाण: यादव

भोपाल, 18 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नाइजीरिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, ग्रैंड कमान्डर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर से सम्मानित होने पर नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ यादव ने कहा कि यह सम्मान केवल 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का ही क्षण नहीं, अपितु वैश्विक परिदृश्य में भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक और कीर्तिमान, एक और वैश्विक सम्मान प्राप्त कर पूरे विश्व में मां भारतीय का गौरव बढ़ाया है।

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Mon Nov 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 18 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………30.0……….13.2 इंदौर …………. 28.5………..15.7 ग्वालियर……….26.3………..16.2 जबलपुर……….29.6………..12.6 रीवा …………..29.7………..12.6 सतना …………30.6………..14.2 Total 0 […]

You May Like

मनोरंजन