डीआईजी विद्यार्थी का पुलिस मुख्यालय भोपाल ट्रांसफर

जबलपुर रेंज उप पुलिस महानिरीक्षक होगे अतुल

 

जबलपुर। मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने सोमवार को बड़े स्तर पर भारतीय पुलिस सेवा आफिसरों के ट्रांसफर किए हैं। इन अफसरों की नई पदस्थापना के आदेश जारी भी हो गए हैं। इनमें एडीजी से लेकर आईडी, डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें 2009 बैच के आईपीएस

तुषार कांत विद्यार्थी जो जबलपुर रेंज उप पुलिस महानिरीक्षक थे उनका ट्रांसफर भोपाल मुख्यालय कर दिया गया है जबकि 2009 बैच के अतुल सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, रेंज जबलपुर में पदस्थ थे उन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज, जबलपुर एवं उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, रेंज जबलपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

बता दें कि इसके पहले श्री विद्यार्थी जबलपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर  अपनी सेवायें दे चुके हैं। इसके अलावा जाबांज आईपीएस आफीसर तुषार कांत विद्यार्थी ऐसे जाबांज आईपीएस अधिकारी हैं जिन्हें 2 बार राष्ट्रपति वीरता (शौर्य) पदक एवं अन्य विशिष्ट पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।  उनके कुशल एवं सख्त निर्देशन में अपराधियों पर नकेल कसने, अपराधों पर नियंत्रण करने और जनता और पुलिस के बीच समन्वय बढ़ाने के लिएअनेक महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक चले। इन अभियानों में जबलपुर में उन्होंने आस्था अभियान, महिला शक्ति, शिकंजा आदि प्रमुख अभियान चलाये हैं।

Next Post

दस हजार रुपए मांगने वाले का निकला जुलूस

Mon Nov 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email इंदौर. खजराना पुलिस ने एक कैफे संचालक से 10 हजार रुपए की मांग कर धमकाने वाले आरोपी को मंगलवार की शाम गिरफ्तार का उसका क्षेत्र में ले जाकर जुलूस भी निकाला. पुलिस आरोपी को उस ही कैफे […]

You May Like

मनोरंजन