बीते 10 वर्ष में भारत पहले की तुलना में कई गुना मजबूत : मोदी

ऋषिकेश, 11 अप्रैल (वार्ता), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीते 10 वर्ष में भारत को पहले की तुलना में उनकी सरकार ने कई गुना मजबूत बनाया है।

श्री मोदी ने आज यहां आईडीपीएल के हॉकी मैदान में गढ़वाल मंडल के पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया और आतंकवाद ने पैर पसारे। आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए आतंकियों को घर में घुस कर मारा जाता है। उन्होंने कहा कि आज भारत में मजबूत सरकार है , इसलिए भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है।

उन्होने कहा कि यह भाजपा की मजबूत सरकार ही है, जिसने सात दशक बाद जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 समाप्त करने का साहस किया।”, जिसने तीन तलाक के खिलाफ मजबूत कानून बनाया, यह भाजपा की सरकार ही है जिसने महिलाओं को संसद में आरक्षण दिया, जिसने सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था। उन्होंने कहा कि ये भाजपा है, जिसने भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी, उनके जीवन की रक्षा की। आज आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहक पोत तक देश में ही बन रहे हैं।

Next Post

पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

Thu Apr 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email श्रीनगर, 11 अप्रैल (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन