मोदी ने किया साहित्य अकादमी के बुक स्टॉल का अवलोकन

नयी दिल्ली 16 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बोडोलैंड महोत्सव में साहित्य अकादमी के बुक स्टॉल का शुक्रवार देर शाम अवलोकन किया।

साहित्य अकादमी के सचिव के.श्रीनिवासराव ने शनिवार को यहां बताया कि श्री मोदी ने बोडो भाषा में प्रकाशित पुस्तकों की जानकारी ली और कुछ पुस्तकों को हाथ में लेकर भी देखा। श्री मोदी स्टाल पर लगभग पांच मिनट तक रहे। बोडो टेरिटोरियल क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी सदस्य प्रमोद बोरो भी प्रधानमंत्री के साथ थे।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार देर शाम राष्ट्रीय राजधानी में प्रथम बोडोलैंड महोत्सव का उद्घाटन किया था। महोत्सव में साहित्य अकादमी ने बोडो साहित्य पर एक बुक स्टॉल लगाया है।

दो दिवसीय इस उत्सव में बोडो समुदाय की सांस्कृतिक, भाषाई और साहित्यिक विरासत को विभिन्न कार्यक्रमों से प्रदर्शित किया जा रहा है।

श्री श्रीनिवासराव ने‌ बताया कि साहित्य अकादमी से मान्यता प्राप्त भाषाओं में बोडो भाषा भी शामिल है। जबसे सरकार ने अपनी आठवीं अनुसूची में बोडो भाषा को शामिल किया है तब से अकादेमी, बोडो भाषा में भी साहित्य अकादेमी पुरस्कार,अनुवाद पुरस्कार और वर्ष 2010 से बाल साहित्य पुरस्कार एवं 2011 से युवा पुरस्कार भी प्रदान कर रही है। इसके अलावा अकादेमी बोडो भाषा में निरंतर नवीन प्रकाशन के साथ ही अकादमी के विभिन्न प्रादेशिक और राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बोडो भाषा के लेखकों और विद्वानों को भी शामिल करती है।

Next Post

आयोग ने झांसी में शिशुओं की मौत के मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी

Sat Nov 16 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 16 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की नवजात गहन चिकित्सा इकाई में आग लगने से कम से कम 10 नवजात शिशुओं की मौत होने […]

You May Like

मनोरंजन