मैकेनिक जोन के सामने रोज सजाई जा रही दुकानें

हर दूसरी दुकान वर्कशॉप में तब्दील

जबलपुर: इनकम टैक्स चौराहे से नागरथ चौक मार्ग पर सड़क किनारे दो पहिया वाहनों को सुधारने के वर्कशाप चल रहे है। यहां पर सुबह से लेकर देर रात तक वाहन सुधारे जा रहे है। जिसके चलते यहां रहने वाले लोग परेशान होते है। और इस की जानकारी अतिक्रमण विभाग को भी है। इसके बाद भी यहां से दो पहिए वाहनों को सुधारने वाली दुकानों को नहीं हटाया जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि मैकेनिक जोन के सामने ही अस्थाई मैकेनिक जोन बना लिया गया है। यहां पर दिन भर वाहनों को सुधारने का काम चलने से सड़क किनारे खड़े होने वाली गाड़ियों, ऑटो से हादसों का डर भी बना रहता है।

अन्य जगह भी यही हाल
शहर की बराट रोड, रसल चौक, विजय नगर, लिंक रोड, मदन महल एवं अन्य जगहों पर भी मैकेनिकों ने कब्जा कर हालात अराजक बना दिए है। जबकि शहर के लोग इन जगहों पर चल रहे वर्कशॉप को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग लगातार करते आ रहे है। इसके बाद भी लोगों की यह मांग अब तक पूरी नहीं हो पाई है। जिससे लोगों को कई प्रकार की परेशानियों से भी जूझना पड़ रहा है। इसपर नगर प्रशाशन और अतिक्रमण विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि इन मार्गो पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक का लोड रहता है। और सड़को के किनारे बढ़ता जा रहा है अतिक्रमण शहर की छवि बिगाड़ रहा है। कुछ स्थानों पर तो वाहन सुधारने का काम बीच सड़क पर ही चल रहा है।

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने किये भगवान कामतानाथ के दर्शन

Fri Nov 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सतना :उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल चित्रकूट प्रवास के दौरान गुरूवार को चित्रकूट स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भगवान कामतानाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कामदगिरि की परिक्रमा भी की। चित्रकूट के […]

You May Like

मनोरंजन