गाँधी सागर डेम में रेत के अवैध उत्खननकर्ताओं पर छापामार कार्रवाई

नीमच, 14 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के नीमच जिले के गाँधी सागर डेम के राजपुरा क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन करने वालों के विरूद्ध आज कार्रवाई की गई। इसमें 3 बोट एवं एक पनडुब्बी जप्त की गयी एवं पानी के किनारे रेत छानने के लिये लगे हुए 3 छन्नों को भी नष्ट किया गया।
कलेक्टर नीमच के निर्देश पर अवैध उत्खननकर्ताओं पर छापामार कार्रवाई करने के लिये जिला खनिज अधिकारी आरिफ खान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनासा पवन बावरिया के नेतृत्व में सहायक खनिज अधिकारी गजेन्द्र डाबर, तहसीलदार रामपुरा मुकेश निगम, राजस्व निरीक्षक अनुराग, हल्का पटवारी, कोटवार और होमगार्ड सैनिकों के साथ राजपुरा क्षेत्र में डेम में छापामार कार्रवाई की।
जिला खनिज अधिकारी नीमच ने बताया कि जप्त की गयी नाव एवं पनडुब्बी को रामपुरा ले जाकर मत्स्य केन्द्र में रखा गया है। जप्त नावों, मशीनों एवं पनडुब्बी का कोई भी मालिक सामने नहीं आया है। प्रकरण में विवेचना कर कलेक्टर नीमच द्वारा अर्थदण्ड की कार्रवाई की जायेगी।

Next Post

सिवनी में नर बाघ मृत मिला

Thu Nov 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सिवनी, 14 नवंबर (वार्ता)। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के दक्षिण सामान्य वन मंडल के अंतर्गत सिवनी परिक्षेत्र के गोपालगंज सर्किल में ग्राम दतनी के एक तालाब के पास एक बाघ का शव मिला है। वन परिक्षेत्र अधिकारी […]

You May Like

मनोरंजन