रतलाम में खेत में एक किसान की हत्या

रतलाम, 10 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में खेत की रखवाली में सोये किसान की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब बारह किलोमीटर दूर धामनोद पुलिस चौकी के गांव दिवेल में सुबह किसान का हिम्मत सिंह का शव उसके खेत पर पाया गया। वह खेत की रखवाली के लिए खेत पर सोया था, जहां अज्ञात हत्यारों ने उसकी हत्या कर दी। मारने से पहले हत्यारों ने उसके हाथ पैर भी तोड दिए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्र्राम दिवेल निवासी हिम्मत सिंह (48) शुक्रवार रात को खेत की रखवाली के लिए खेत पर सोए थे। रात को किसी समय अज्ञात हत्यारों ने उनकी हत्या कर दी। हिम्मत सिंह के खेत के पास ही उनके भाई कमल सिंह का खेत है। सुबह जब कमल सिंह, हिम्मत सिंह के खेत पर पंहुचे तो, उन्होंने हिम्मत सिंह को मृत अवस्था में देखा।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा पंहुचे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Next Post

सेवानिवृत फौजी ने गोली मारकर कर ली आत्महत्या

Sun Nov 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email शिवपुरी, 10 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक सेवानिवृत फौजी ने अपनी बंदूक से आज गोली मारकार आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में एक स्कूल के पीछे रहने वाले एक […]

You May Like

मनोरंजन