जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आमतौर पर शनिवार को छुट्टी जैसा माहौल देखने को मिलता है। परंतु शासन द्वारा शनिवार को भी शैक्षणिक गतिविधियां चालू रहने के निर्देश हैं। लेकिन रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में इसका मिला-जुला असर ही देखने को मिला है।
जहां शनिवार को कुछ शिक्षक विश्वविद्यालय में नहीं नजर नहीं आए, तो वहीं कुछ शैक्षणिक विभागों में ताला भी लगा हुआ था। जिसके चलते शनिवार को विश्वविद्यालय में छुट्टी जैसा नजारा था।जानकारी के अनुसार शनिवार को शैक्षणिक विभागों के पदस्थ कर्मचारी कार्यालय तो पहुंचे हुए थे, परंतु उसके बाद वह डिपार्टमेंट में नजर नहीं आए। इसके अलावा कई शिक्षण संस्थानों और विभागों में ताला लटका हुआ था।
इनका कहना है
शनिवार को सामान्यत: सभी विभागों में डिपार्टमेंट के कुछ कर्मचारी विश्वविद्यालय में पहुंचे थे, जिनके साथ मेरी चर्चाएं भी हुई थी। वहीं अगर कुछ कर्मचारी या शिक्षक बिना सूचना अनुपस्थित थे, विभाग अध्यक्ष से जानकारी लेकर उनके ऊपर शासन के नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
डॉ राजेश कुमार वर्मा, कुलगुरु