शर्मा ने खजुराहो प्रवास के दौरान मंदिर में पूजन-अर्चन कर जनसंपर्क प्रांरभ किया

पन्ना, 09 अप्रैल  मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा ने आज खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान गुड़ीपड़वा के अवसर पर सुबह पन्ना के बड़ीदेवन मंदिर में पूजन-अर्चन कर देश एवं प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात कन्यापूजन कर जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा में शामिल हुए।
श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को गुड़ी पड़वा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की कामना की है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कामना की है कि शक्ति की आराधना का यह पर्व प्रदेश के नागरिकों के विकास तथा खुशहाली की ओर कदम बढ़ाने की शक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में सभी त्यौहारों को हर्ष, उत्साह और सद्भाव के साथ मनाने की परंपरा रही है। प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि नव संवत्सर हमें पुरानी असफलताओं को भूलकर नई ऊचाईयों को हासिल करने का संदेश देता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने मंदिर दर्शन के पश्चात गुन्नौर विधानसभा के सकरिया के ग्रामीणों से संवाद एवं संपर्क किया। इसके पश्चात ग्राम गढ़ी पडरिया, रानीपुरा, ककरहटी नगर बस स्टैण्ड, देवरीगढी, हिनौता, बिरवाही, देवेन्द्र नगर परिषद के सामने, बडवारा, गोल्डी मोड, फुलवारी, भिलसांय ग्रामों में संपर्क एवं संवाद कर नुक्कड सभाओं को संबोधित किया।

Next Post

नारी शक्ति हमारे घर और हमारे देश का मान-सम्मान है: यादव

Tue Apr 9 , 2024
ग्वालियर, 09 अप्रैल  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि नारी शक्ति हमारे घर और हमारे देश का मान-सम्मान है। हम कोई भी तीज-त्यौहार माताओं-बहनों के बिना नहीं बनाते हैं। भाजपा अपने कार्यक्रमों की शुरूआत बेटियों की पूजा के साथ करती है। हम उस देश में रहते […]

You May Like