मील, शर्मा सहित 22 प्रमुख, 425 लोगों ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण

जयपुर, (वार्ता) राजस्थान में पूर्व विधायक गंगाजल मील, कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) आयुक्त महेन्द्र शर्मा सहित 22 प्रमुख और कुल 425 लोगों ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा कार्यालय में ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक अरूण चतुर्वेदी, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत और प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने पूर्व विधायक गंगाजल मील, सूरतगढ़ प्रधान हजारीराम मील, कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष एवं बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के पूर्व चेयरमैन सुशील शर्मा, सूरतगढ़ से प्रत्याशी रहे हनुमान मील, पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी, पीसीसी के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक अवस्थी, महेश शर्मा, सीकर से निर्दलीय प्रत्याशी रहे ताराचंद धायल, पूर्व आयुक्त जीएसटी महेन्द्र कुमार शर्मा, राजेन्द्र तांबी, अभियोजन निदेशक महेन्द्र गुप्ता, पूर्व जिला कांग्रेस सचिव पृथ्वीराज चैहान, चामुण्डा सेना अध्यक्ष विक्रम सिंह परिहार, हेतराम मील, पं. भागेन्द्र शास्त्री, मुजीब आजाद, पूर्व पार्षद हेमंत शर्मा, मनोहर लाल गुप्ता, डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर, दिनेश माली,परेश सोनी, घनश्याम गंगवाल,प्रकाश सनाढ्य, और गणेश पारीवाल सहित अन्य लोगों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन और अंत्योदय की नीतियों से आज समाज का हर वर्ग खुश है। इसलिए आज भाजपा में आने के लिए लोग उत्साहित हैं। पार्टी में सदस्यता ग्रहण कराने का दौरा 2013 में हमने शुरू किया था तब भाजपा के 09 करोड़ सदस्य थे, और आज ये बढ़कर 18 करोड़ को पार कर गये हैं।

Next Post

जीत की नहीं, लीड की लड़ाई लड़नी होगी: सांसद मेनका

Mon Apr 8 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सुलतानपुर, (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने आज कहा कि उन्हें जीत की नहीं लीड की लड़ाई लड़नी होगी। जीत का अंतर 07 लाख वोट का लक्ष्य रखा है। इसे पाने के लिए कार्यकर्ताओं […]

You May Like

मनोरंजन