अमरावती नदी पर बने मेहमूद डेम दुरुस्तीकरण का काम फिर बंद 

नवभारत न्यूज,

शाहपुर । शाहपुर के अमरावती नदी पर बने मेहमूद डेम का काम एक बार फिर से बंद हो चुका है। इस डेम के दुरुस्तीकरण का जिम्मा शाहपुर नगर परिषद को दिया गया है। ढाई साल बीत जाने के बाद भी शाहपुर नगर परिषद इस डेम को अब तक दुरुस्त नहीं कर पाया है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी से शाहपुर नगर परिषद डेम की दुरुस्ती के नाम पर अब तक 15 लाख से ज्यादा की राशि अब तक खर्च कर चुका है फिर भी डेम का कार्य अभी तक अधूरा पड़ा है। ज्ञात हो की यह डेम 2021 में बारिश की बाढ़ में बह गया था इसके 5 गेट क्षति ग्रस्त हो गए थे। शाहपुर की सीमा में होने से इसका जिम्मा जलसंसाधन विभाग द्वारा शाहपुर नगर परिषद को दिया गया। लेकिन शाहपुर नगर परिषद के लापरवाही एवम देरी के कारण यह डेम का कार्य ढाई साल से अधूरा पड़ा है।डेम टूटने से शाहपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है।गर्मी के मौसम में भूमिगत जल स्त्रोत भी नीचे चला जाता है।किसान परेशान हो रहे है।इसकी अधिकारियों एवम जनप्रतिंधियो को कोई चिंता नहीं है। मीडिया में खबरे आने के बाद भी जलसंसाधन विभाग एवम जन प्रतिनिधि सहित अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। सभी मौन है।

शाहपुर नगर परिषद नही दे रहा है खर्चे की जानकारी:-मीडिया द्वारा शाहपुर नगर परिषद अधिकारी जे पी गुहा से बार बार इस डेम की दुरुस्ती पर अब तक कितनी राशि खर्च हो चुकी है तो इसकी जानकारी नहीं दे पा रहे है इस से शाहपुर नगर परिषद पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है। आखिर क्यों सी एम ओ जानकारी छुपा रहे है।

जे पी गुहा शाहपुर नगर परिषद अधिकारी ने बताया कि डेम की नई इप्रान डिजाइन के लिए जलसंसाधन विभाग को पत्र लिखा गया है नई डिजाइन आने के बाद टेंडर निकाला जायेगा अभी आचार संहिता लगी है हटाने के बाद ही कार्य चालू हो पायेगा।पुरानी डिजाइन हटाकर नई गेट की डिजाइन बनकर आएंगी। डेम की 3 साल की गारंटी होती है अगर कुछ होता है तो वह ठेकेदार की जिम्मेदारी होंगी। कार्य सही तरीके से हो रहा है।

Next Post

भाजपा का जनसंपर्क जारी, कांग्रेस ईद पर करेगी शुरुआत

Sun Apr 7 , 2024
कांग्रेस ने बाहरी उम्मीदवार पर दाव लगाया, तो भाजपा ने स्थानीय को दिया मौका   शाजापुर, 7 अप्रैल. शाजापुर-देवास संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद महेंद्र सोलंंकी का ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क जारी है. पूरे संसदीय क्षेत्र में भाजपा के 38 मंडल हैं और मंडलों के हिसाब से […]

You May Like